फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Payment for the road built years ago was made only on paper

Jhansi News: कागजों में ही हो गया सालों पहले बनी सड़क का भुगतान

Mon, 20 Nov 2023 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Payment for the road built years ago was made only on paper
नगर निगम में बड़ा खेल आया सामने, पार्षद ने आयुक्त से की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम में बड़ा खेल सामने आया है। सालों पहले बनी सड़क का कागजों में ही भुगतान कर दिया गया। नगर निगम ने ये कार्य पिछले साल कराने का दावा किया है। क्षेत्रीय पार्षद ने मामले की शिकायत आयुक्त से करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।


ये मामला वार्ड 59 का है। नगर निगम द्वारा मनोज किराना स्टोर से सुनील तिवारी के मकान तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क और नाली सुधार के कार्य का भुगतान किया गया है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में अधिशासी अभियंता ने बताया है कि ये कार्य 18 अप्रैल से 17 जुलाई 2022 तक कराया गया है। मगर क्षेत्रीय पार्षद संजीव गुप्ता का कहना है कि ये सड़क 20 साल पहले ही बन चुकी है। कोई नई सड़क नहीं बनाई गई और ठेकेदार को 7.17 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। उन्होंने मामले की शिकायत मंडलायुक्त से भी की है। साथ ही प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। वहीं, नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह का कहना है कि वार्ड 59 में नई सड़क बनाई गई है। इस सड़क का टेंडर निकला था। मगर लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज करने पर आधी सड़क एक गली में और आधी दूसरी गली में बनाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed