{"_id":"5f9195f4a7ba7d09ff125970","slug":"patient-lying-on-the-bench-hangs-bottle-of-glucose-from-an-electric-board-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज को बेंच पर लिटा बिजली के बोर्ड पर टांग दी ग्लूकोज की बोतल, अधिकारी बोले- नहीं थी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज को बेंच पर लिटा बिजली के बोर्ड पर टांग दी ग्लूकोज की बोतल, अधिकारी बोले- नहीं थी जगह
Thu, 22 Oct 2020 07:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
मरीज को बेंच पर लिटा बिजली के बोर्ड से टांग दी ग्लूकोज की बोतल
- फोटो : amar ujala
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायलावस्था में पहुंचे मरीज को बेंच पर लिटा दिया गया। उसे ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई गई, जिसे बिजली के बोर्ड से टांग दिया गया। कॉलेज अधिकारियों का कहना है कि इमरजेंसी में सारे बेड भरे हुए थे। ऐसे में मरीज को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए किसी तरह व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीज के उपचार के दौरान एक बार फिर संवेदनहीनता सामने आई है। गुरुवार को दोपहर में गुरारी गांव निवासी पंकज को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने कार चालक टक्कर मारकर भाग गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले जाया गया। वहां पर पंकज को बेड के बजाए बेंच पर लिटा दिया गया। उन्हें ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई गई मगर इस बोतल को बेंच के ऊपर लगे बिजली के बोर्ड से टांग दी गई।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या का कहना है कि जब मरीज इमरजेंसी में आया तो बेड खाली नहीं था। उसकी हालत देखकर तुरंत उपचार शुरू करना जरूरी था। ऐसे में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली बेंच पर ही मरीज को लिटाकर इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद मरीज के लिए बेड की व्यवस्था करा दी गई थी।
विज्ञापन