फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pati ke dost ne yuvti sang kiya duskarm

पति के दोस्त ने युवती संग किया दुष्कर्म

Sun, 30 May 2021 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
pati ke dost ne yuvti sang kiya duskarm
पति के दोस्त ने युवती संग किया दुष्कर्म
विज्ञापन

झांसी। रक्सा इलाके में एक अनुसूचित जाति की दिव्यांग युवती संग पड़ोस में रहने वाला युवक दुष्कर्म करके फरार हो गया। आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त है। पीड़िता के आपबीती बताने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल रक्सा थाना इलाके के एक गांव में है। पति मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सतीश अहिरवार (35) मुंह दबाकर उसे अपने खेत की ओर घसीट ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और मुंह बंद रखने की धमकी देते हुए फरार हो गया। रोते-बिलखते हुए किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों को बताया। घटना सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में मौके पर रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। उसने आसपास पड़ताल की लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक सतीश की दोस्ती पीड़िता के पति के साथ थी। दोनों एक साथ ही शटरिंग का काम करते थे। आरोपी रोजाना उसके घर में जाकर शराब पीता था। इसी दौरान शुक्रवार रात उसने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। रक्सा थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी गई। लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed