{"_id":"613e5a188ebc3eca831a1a23","slug":"patar-found-in-nala-jhansi-news-jhs204156427","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : नाले में निकला विशाल पातर, युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : नाले में निकला विशाल पातर, युवक को किया घायल
Mon, 13 Sep 2021 02:35 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:35 PM IST
सार
महानगर के पुलिया नंबर नौ स्थित नाले में लगभग चालीस किलोग्राम वजन का एक विशाल पातर (कछुआ की प्रजाति का जीव) निकला आया। जिसके देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पातर को निकाल कर बेतवा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ी पातर को देख कर टीम को दिशा निर्देश देते मुख्य वन संरक्षक पापी सिंह। अ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
महानगर के पुलिया नंबर नौ स्थित नाले में लगभग चालीस किलोग्राम वजन का एक विशाल पातर (कछुआ की प्रजाति का जीव) निकला आया। जिसके देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के एक युवक ने पकड़ने की कोशिश तो पातर ने युवक की उंगली को काट लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पातर को निकाल कर बेतवा नदी में छोड़ दिया।
रविवार को इलाके के लोगों ने नाले में एक विशाल पातर को देखा जिसकी सूचना पूरे इलाके में फैल गई। नाले के नजदीक ही एक युवक की कुछ भैंसे चर रहीं थी। भैंसों को कोई नुकसान नहीं हो इसके लिए एक युवक ने पातर को पकड़ने का प्रयास किया तो पातर ने उग्र रूप धारण करते हुए युवक की उंगली को कतर लिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए भेजा गया।
इलाके के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग के टीम ने लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद पातर को पकड़कर बेतवा नदी में छोड़ा। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद, वन दरोगा प्रद्युम्न भदौरिया, लक्ष्मण दास, महेश यादव, वन रक्षक मनोज श्रीवास मौजूद रहे।