फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Paste the list of 80 farmers of Sarmau to collect documents.

Jhansi News: दस्तावेज इकट्ठे करने के लिए सारमऊ के 80 काश्तकारों की सूची चस्पा

Thu, 15 Feb 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Paste the list of 80 farmers of Sarmau to collect documents.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जमीन के बैनामों की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी अब तक ग्राम सारमऊ के 80 काश्तकारों ने अपने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिससे बैनामों के लिए उनका डाटा तैयार करने में अड़चन आ रही है। ऐसे में प्रशासन की ओर से इन सभी काश्तकारों की सूची दो स्थानों पर चस्पा कर दी गई है, ताकि सूची में अपना नाम देखकर लोग आवश्यक दस्तावेज राजस्व विभाग को उपलब्ध करा सकें।
बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है। इसकी शुरुआत ग्राम सारमऊ से हुई है। सारमऊ में लगभग आठ सौ काश्तकारों से उनकी जमीनों के बैनामे कराए जाने हैं। पहले चरण में 393 काश्तकारों से बैनामे कराए जाएंगे, लेकिन इनमें से 80 ने अब तक अपने दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। सूचना दिए जाने के बाद भी ये दस्तावेज देने के लिए आगे नहीं आए हैं। प्रशासन की ओर से इन सभी काश्तकारों की सूची सारमऊ के पंचायत भवन व सदर तहसील में चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर परमानंद ने बताया कि काश्तकार सूची में अपना नाम देखकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते का ब्योरा व अपनी चार फोटो उपलब्ध कराएं, ताकि बैनामे के लिए ब्योरा तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
आज से अंबावाय में लगेगा शिविर
राजस्व विभाग की बीडा के लिए ग्राम सारमऊ के बाद अंबावाय की जमीनों के बैनामे कराने की तैयारी है। अंबावाय में लगभग साढ़े छह सौ काश्तकारों से उनकी जमीनें ली जानी हैं। यहां सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है। बृहस्पतिवार से अंबावाय में राजस्व विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके जरिये काश्तकारों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते का ब्योरा व फोटो इकट्ठा की जाएंगी।

000000
पांच काश्तकारों ने बीडा के नाम की अपनी जमीन
बीडा के लिए ग्राम सारमऊ की जमीनों के बैनामों की प्रक्रिया लगातार जारी बनी हुई है। सारमऊ के पंचायत भवन में बनाए गए अस्थायी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पांच जमीनों के बैनामे हुए। यहां देर शाम तक बैनामों की कार्रवाई जारी रही। बता दें कि बीडा के लिए सारमऊ की जमीनाें के अब तक 19 बैनामे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed