फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Parrents purchase school dress and bag

अब अभिभावक खरीद सकेंगे अपने बच्चों की स्कूल की ड्रेस और बैग

Thu, 10 Jun 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Parrents purchase school dress and bag
झांसी। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में अध्ययनरत करीब 1.40 लाख छात्र छात्राओं को स्कूल ड्रेस, जूते-मोजे और स्कूल बैग खरीद के लिए सीधी धनराशि मिलेगी। यह धनराशि उनके अभिभावकों के खातों में आएगी। बेसिक शिक्षा विभाग निदेशालय द्वारा की जा रही तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध अभिभावकों के खातों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए जिला समन्वयकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की तैयारी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों को शासन की ओर से तमाम सुविधाएं दी जाती हैं। प्रत्येक वर्ष विद्यार्थी को दो जोड़ी यूनिफ ार्म के लिए 600 रुपये भेजे जाते हैं। स्कूल द्वारा इनकी खरीद की जाती है। जबकि जूते मोजे, स्कूल बैग, स्वेटर की खरीद जैम पोर्टल के माध्यम से की जाती हैं। इस खरीद-फ रोख्त में गुणवत्ता और भ्रष्टाचार को लेकर कई बार शिकायतें शासन के पास पहुंचती हैं। ऐसे में अब सीधे स्कूल ड्रेस, जूते-मोजे की खरीद के लिए धनराशि विद्यार्थी के अभिभावकों के खाते में भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे अभिभावक गुणवत्तापूर्ण ड्रेस, स्वेटर स्वयं खरीद सकेंगे। कार्य में तेजी लाते हुए बेसिक शिक्षा महानिदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों के प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध बैंक खातों का सत्यापन किया जाए। इसके लिए राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा गठित पीएफ एमएस सेल द्वारा संबंधित जिला समन्वयकों को ऑनलाइन आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि शासनादेश के अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed