फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panchayats of the district will be honored at the state level, development will be done

प्रदेश स्तर पर सम्मानित होंगी जिले की पंचायतें, कराया जाएगा विकास

Thu, 26 May 2022 09:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Panchayats of the district will be honored at the state level, development will be done
झांसी। शासन द्वारा जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। जिसमें चयनित ग्राम पंचायत को क्लाइमेट स्मार्ट ग्राम पंचायत के रूप में विकसित कराया जाएगा। साथ ही राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश क्लाइमेट चेंज एक्शन प्लान तैयार किया गया है। जिसमें जलवायु सुधार के लिए ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा। इसके संरक्षण के लिए जलवायु परिवर्तन के लिए ग्राम पंचायतों की काफी उपयोगिता है। इसके लिए जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता 2022 आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें चयनित ग्राम पंचायतों को क्लाइमेट स्मार्ट ग्राम पंचायतों के रूप में विकसित किया जाएगा। जनपद की समस्त पंचायतों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय कुमार पांडेय, जिला विकास अधिाकरी सुनील कुमार, पीडी डीआरडीए उपेंद्र पाल, उपनिदेशक कृषि केके सिंह, डीपीआरओ जगदीश गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed