{"_id":"6695598694595bdfa30d03f8","slug":"pac-jawans-vandalized-a-shop-also-beat-up-the-shopkeeper-video-goes-viral-in-jhansi-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पीएसी जवानों ने दुकान में की तोड़फोड़, दुकानदार के साथ भी की मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पीएसी जवानों ने दुकान में की तोड़फोड़, दुकानदार के साथ भी की मारपीट, वीडियो वायरल
Mon, 15 Jul 2024 10:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 15 Jul 2024 10:47 PM IST
सार
झांसी के प्रेमनगर के राजगढ़ इलाके में मामूली विवाद के बाद पीएसी के जवानों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। दुकानदार को भी पीटकर घायल कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। दुकानदार ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पीएसी जवानों ने की दुकानदार से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के प्रेमनगर के राजगढ़ इलाके में मामूली विवाद के बाद पीएसी के जवानों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। दुकानदार को भी पीटकर घायल कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। दुकानदार ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ के शांतिनगर निवासी शिवम यादव ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे वह अपनी प्रिंटिंग प्रेस में कामकाज निपटा रहा था। पीएसी का एक जवान आया और अपने काम को पहले करने का दबाव बनाने लगा। ऐसा करने से इन्कार करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। फोन कर उसने दस-बारह अन्य जवानों को बुला लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। पुलिस भी पहुंची। प्रेमनगर थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन