फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Out of 1.18 lakh daughters, 600 get vaccinated against cervical cancer every year.

Jhansi News: 1.18 लाख बेटियों में हर साल 600 लगवातीं सर्वाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन

Mon, 05 Feb 2024 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Out of 1.18 lakh daughters, 600 get vaccinated against cervical cancer every year.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी में नौ से 14 साल की 1.18 लाख बेटियां हैं और हर महीने बमुश्किल 50 ही एचपीवी की वैक्सीन लगवाती हैं। ऐसे में हर साल 600 बेटियां ही सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने के लिए ये सुरक्षा कवच लेती हैं। अब केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में नौ से 14 साल तक की बेटियों के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। ऐसे में टीकाकरण बढ़ने की उम्मीद है।
झांसी में अभी निजी केंद्रों पर एचवीपी की वैक्सीन लगवाने पर करीब तीन हजार रुपये प्रति डोज खर्च आता है। नौ से 14 साल की बेटियों को दो एचपीवी वैक्सीन की डोज लगती है। ऐसे में करीब छह हजार रुपये खर्च आ जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसी वजह से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपनी बच्चियाें को ये टीका नहीं लगवा पाते हैं। एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि एशिया प्रशांत जनसंख्या डाटा के ट्रेंड्स के अनुमानों के आधार पर झांसी में नौ से 14 साल तक की लगभग 1.18 लाख बालिकाएं और किशोरियां हैं। इस उम्र में एचपीवी वैक्सीन लग जाने से सर्वाइकल कैंसर का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि अभी जिले में हर महीने 40 से 50 एचपीवी की वैक्सीन की ही खपत है। मगर अब इसमें तेजी से इजाफा होगा। अभिभावकों को भी अपनी बेटियों को एचवीपी की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।
विज्ञापन




ये भी जानें
सर्वाइकल कैंसर सर्विक्स में होने वाला गंभीर प्रकार का कैंसर माना जाता है। जानकारों के मुताबिक सर्विक्स गर्भाशय का सबसे निचला भाग होता है, जो योनि से जुड़ता है। सर्वाइकल कैंसर के अधिकतर मामले ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण से होते हैं। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनमें संक्रमण बढ़ने और इसके गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed