फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   orcha jhansi lane become double lane

3.5 करोड़ से होगा झांसी-ओरछा मार्ग होगा डबल लेन

Mon, 11 Jan 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
orcha jhansi lane become double lane
road.jpeg - फोटो : road.jpeg
झांसी। झांसी को विश्वप्रसिद्ध पर्यटक स्थल ओरछा से जोड़ने वाले मार्ग की सूरत 3.5 करोड़ रुपये से बदलेगी। नगर निगम महानगर के सीमा क्षेत्र भगवंतपुरा तक सड़क को डबल लेन किया जाएगा। 15वें वित्त आयोग के तहत होने वाले निर्माण कार्य के दौरान सड़क के किनारे पटरी बनने के साथ-साथ जगह-जगह बुंदेली संस्कृति को दर्शाया जाएगा। नगर निगम ने मार्ग के निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्माण विभाग के अधिकारी सड़क निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर के अधिकांश मार्गों का चौड़ीकरण हो चुका है। झांसी से ओरछा जाने वाले मार्ग अब तक इससे अछूता है। जबकि इस मार्ग से सबसे अधिक पर्यटक ओरछा जाने के लिए गुजरते हैं। पिछले दिनों नगर विधायक रवि शर्मा ने सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरता को लेकर नगर आयुक्त को पत्र भी लिखा था। ताकि पर्यटक झांसी की अच्छी छवि लेकर जाएं। इसके बाद नगर निगम ने सड़क का कायाकल्प करने की तैयारी शुरू कर दी है। निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सड़क का चौड़ीकरण करने के साथ डिवाइडर बनेंगे। साथ ही पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही सड़क किनारे बनने वाली पटरी पर बुंदेली संस्कृति को दर्शाया जाएगा। इसके लिए 3.5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसे लेकर महापौर की अध्यक्षता में होने वाली 15वें वित्त आयोग की बैठक में चर्चा की जाएगी। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस सड़क से सबसे अधिक पर्यटक गुजरते हैं। झांसी नगर निगम अपने सीमा क्षेत्र रिसाला चुंगी से भगवंतपुरा तक सड़क का निर्माण कराएगा। 15वें वित्त आयोग की बैठक में प्रस्ताव को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
10 किमी लंबे मार्ग का होगा विस्तार
झांसी से भगवंतपुरा की दूरी 10 किमी है। यहां तक नगर निगम की सीमा लगती है। भगवंतपुरा से ओरछा की दूरी करीब 08 किमी है। जिसमें अधिकांश हिस्सा मध्यप्रदेश की सीमा में आता है। इसलिए नगर निगम भगवंतपुरा तक सड़क का विस्तार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed