फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One more manchine find to medical college, increase test

मेडिकल कॉलेज को मिली एक और मशीन, बढ़ेंगी जांचें

Fri, 03 Jul 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
One more manchine find to medical college, increase test
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में एक और आरटी-पीसीआर मशीन आ गई है। मशीन आने के बाद अब मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांचों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। झांसी की कोविड लैब में पूरे बुंदेलखंड से जांचें आने की वजह से भार ज्यादा है। इसलिए लंबे समय से एक और मशीन मिलने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अब तक दो आरटी-पीसीआर मशीन थीं। इस मशीन में सैंपल लगने के बाद आठ से दस घंटे में जांच रिपोर्ट आती है। एक बार में अधिकतम 30 सैंपल ही लग पाते हैं। कुल मिलाकर दोनों मशीनों से रोज लगभग पौने दो सौ सैंपलों की जांच हो पाती थी। इसके अलावा चार ट्रू नेट मशीन हैं। एक मशीन से दिनभर में 20 से 22 सैंपलों की जांच होती है। ऐसे में चारों ट्रू नेट मशीनों को मिलाकर प्रतिदिन लगभग 80 से 90 सैंपलों की जांच होती थी। ओवरऑल देखा जाए तो दिनभर ढाई सौ से पौने तीन सौ सैंपलों की प्रतिदिन जांच होती थी। चूंकि, पूरे बुंदेलखंड के सैंपल जांच के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज आते हैं, इसलिए औसतन प्रति जिला 40 से 45 सैंपल की ही जांच हो पाती है। हालांकि, बुंदेलखंड के जिलों में मिलने वाले संक्रमितों के आधार पर जांच के लिए लगाए जाने वाले सैंपलों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है। वहीं, मेडिकल कॉलेज को एक और आरटी-पीसीआर मशीन मिल गई है। इस वजह से जांच की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। अब लगभग 90 सैंपलों की जांच और हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed