फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One crore chaos for sewer cleaning, monsoon on head ... then dozens of mohallas will be made

नाला सफाई के लिए एक करोड़ का हल्ला, मानसून सिर पर... फिर टापू बनेंगे दर्जनों मुहल्ला

Wed, 15 Jun 2022 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
One crore chaos for sewer cleaning, monsoon on head ... then dozens of mohallas will be made
झांसी। शहर में नाला सफाई एक बड़ी समस्या है। हर साल की तरह इस बार भी नगर निगम ने नाला सफाई के लिए टेंडर दिया है लेकिन स्थिति पिछले वर्षों जैसी ही है। हालत यह है कि टेंडर हुए दो महीने गुजर चुके हैं लेकिन अब तक शहर के 68 नालों में से दो दर्जन नाले भी साफ नहीं हुए हैं। दो महीने से इसके नाम पर एक करोड़ के बजट का हल्ला मचा है, लेकिन मानसून सिर पर होने से दो-चार दिन में बारिश शुरू हो गई तो शहर के दर्जनों मुहल्लों को जलभराव के कारण टापू बनने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

महानगर में एक मीटर से अधिक चौड़े नालों की संख्या 68 है। यह नाले शहर के बाहरी इलाकों से होते हुए शहर की तमाम बस्तियों से निकले हैं। नगर निगम द्वारा हर साल बरसात से पहले नालों की सफाई का ठेका दिया जाता है, ताकि नालों में जमा सिल्ट को हटाकर सफाई कराई जा सके। लेकिन लगभग दो महीने पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी शहर के अधिकतर नालों की सफाई का कार्य अब तक शुरू ही नहीं किया गया है। ऐसे में बारिश शुरू होते ही दर्जनों मुहल्लों में पिछली बार की तरह जलभराव होना तय है। नालों की सफाई के लिए स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायतें की लेकिन सफाई कार्य में कोई तेजी नहीं लाई गई है। उधर, नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में पार्षदों ने समय से नालों की सफाई नहीं होने का मुद्दा उठाया था। जिस पर मौैजूद अधिकारियों ने समय से सफाई कराने के आदेश जारी किए थे। लेकिन आदेशों पर अमल धरातल पर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

बरसात में हर साल टापू बन जाते हैं ये मुहल्ले
नरिया बाजार, दरीगरान, भांडेरी गेट, उनाव गेट, साईं का तकिया, अयोध्यापुरी, ताज कंपाउंड, लहरगिर्द, थापक बाग, पठौरिया, नई बस्ती, खुशीपुरा।
--
कई बड़े नालों के ऊपर अतिक्रमण, बन चुके हैं मकान
शिवाजी नगर क्षेत्र में एटूजेड के पास, कैलाश रेजीडेंसी के नजदीक स्थित पत्थर की टाल से लक्ष्मीताल तक, पंचकुइयां मंदिर से भांडेरी गेट से होते हुए नगरिया कुंआ तक, पुलिया नंबर नौ स्थित पुरानी कलारी से हरी के मकान तक, ईदगाह के पीछे से खाती बाबा मंदिर के पास तक लोगों ने अतिक्रमण कर नालों पर ही निर्माण करा लिया है। ऐसे में नालों की सफाई किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के नालों की स्थिति का जायजा लिया गया है। ठेकेदारों को तय समय के भीतर शहर के नालों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय पर नालों की सफाई नहीं होने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त
ये हैं शहर के प्रमुख 15 नाले, यहां तली झाड़ सफाई होना है जरूरी
वार्ड स्थान नाले की लंबाई इतने में दिया ठेका
वार्ड 16 मसीहा गंज संतोष मास्टर के मकान से संजय चौहान के मकान तक 300 76486
वार्ड 40 पुरानी कलारी चौराहा से नंदनपुरा चौराहा तक 870 242532
वार्ड 40 नरेंद्र कुशवाहा के मकान से भारत पेट्रोल पंप तक 690 323148
वार्ड 40 बालाजी मंदिर से रस बहार कॉलोनी तक 1140 182272
वार्ड 23 लहरगिर्द स्थित एसआईसी स्कूल से लहर की देवी मंदिर तक 935 222317
वार्ड 41 उधम सिंह के मकान से नहर की पुलिया के अंदर तक 1160 788325
वार्ड 41 आवास विकास से बैंकर्स कॉलोनी मोड़ तक 700 212775
वार्ड 35 ताज कंपाउंड कब्रिस्तान से नंदनपुरा पुलिया तक 630 139030
वार्ड 05 जी माउंट लिट्रा स्कूल से गोस्वामी के मकान तक 1665 502516
वार्ड 05 कब्रिस्तान से सुम्मेर नगर से बाबा की पुलिया तक 2360 7046655
वार्ड 09 हंसारी टपरियन पुलिया से मदर सीता स्कूल तक 1040 454500
वार्ड 51 इलाइट सिनेमा स्थित पुलिया से अरोरा ऑप्टिकल तक 1068 357789
वार्ड 49 तुलसी होटल से ऑफिसर कॉलोनी तक 1600 450827
वार्ड 36 कच्चे पुल से कारगिल पार्क तक 1300 429599
वार्ड 57 मिशन कंपाउंड से सिद्धेश्वर मंदिर तक 1620 384043
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed