फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On Baisa's birthday, lamps were lit from house to house, temples and squares decorated like a bride, celebrated by singing dance

बाईसा के जन्मदिन पर घर- घर जले दीप, दुल्हन की तरह सजे रहे मंदिर व चौराहे, नाच गाकर मनाया उत्सव

Sat, 20 Nov 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
On Baisa's birthday, lamps were lit from house to house, temples and squares decorated like a bride, celebrated by singing dance
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर शुक्रवार को घर- घर दीप जलाए गए। सभी बहुमंजिली इमारतें, मंदिर, रेलवे स्टेशन व चौराहे दुल्हन की तरह सजाए गए थे। महानगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। जगह- जगह दीपदान व पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। शौर्य गाथा व पराक्रम का गुणगान किया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

बड़ा बाजार स्थित रामलीला मंच पर आयोजित कार्यक्रम मेें महाराजाधिराज झांसी राज्य श्रीमंत गंगाधर राव एवं वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मुख्य संयोजक अरुण द्विवेदी, पंडित बसंत विष्णु गोलवलकर, वीरेंद्र दीक्षित, रामप्रकाश गुप्ता, डॉ. आशीष अग्निहोत्री, वंदना पाठक, महेश चंद्र पांडेय उपस्थित रहे। ग्वालियर रोड स्थित सिद्देश्वर मंदिर में 1101 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मंदिर में आकर्षक विद्युत छठा व आतिशबाजी की गई। इस मौके पर महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, संजय पटवारी, मयंक श्रीवास्तव, नवीन माहेश्वरी राजू रिछारिया, मनोज पाठक, अमित रावत उपस्थित रहे। वहीं, बड़ागांव गेट स्थित हनुमान मंदिर पर 1001 दीपक जलाए गए व मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पुजारी कालीचरण जारौलिया, महेश पांडेय, रामसेवक कुशवाहा, जुगल शिवहरे, मयंक जारौलिया, रॉकी महाराज, देवदत्त नायक, रवि तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पीतांबरा इंक्लेव में सपा नेता राहुल सक्सेना के नेतृत्व में 193 दीपक जलाकर नमन किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह दांगी, विकास मालिक, अभिनय श्रीवास्तव, सुमित कौशल खरे, आदित्य यादव यादव, आजाद यादव मौजूद रहे। वहीं, अखिल भारतीय कोरी, कोली महासभा कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल सिंगरया, अमीर चंद आर्य, महेश अनुरागी, दलजीत पाठया, रवि आर्य, मनोज कुमार, नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुदरी मुहल्ला में शीतल प्रसाद श्रीवास्तव, अन्नू श्रीवास्तव, नीलू श्रीवास्तव, प्रशांत, सुरेंद्र, सावित्री श्रीवास्तव ने दीपक जलाए। जिला कैमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने होटल सनराइज में दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, भरत सेठ, राकेश पाठक, दीपक साहू, सुजीत अग्रवाल, रतन कुशवाहा, प्रभुदयाल साहू उपस्थित रहे। वहीं, नंदनपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौधरी धर्मेंद्र के नेतृत्व में दीप जलाए गए। शिवाजी नगर स्थित ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. राकेश बिहारी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, प्रधानाचार्य अनिल प्रभा द्विवेदी, एलआर सोनी, सतीश मिश्रा मौजूद रहे। कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित दीपांजलि कार्यक्रम में संस्थापक एनआर सिंह, प्रबंधक विमल सिंह, शिवराज सिंह, अजय कुमार पटैरिया, यशवंत सिंह उपस्थित रहे।
उधर, रेलवे वर्कशाप गेट पर बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति के सदस्यों ने 201 दीपक जलाए। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. सतीश कोटिया, आरपीएफ उपनिरीक्षक राजकुमारी गुर्जर, अमित मिश्रा, आनंद राय, ओंकार शर्मा, उत्कर्ष अरोड़ा मौजूद रहे। वहीं हंसारी स्थित एसबी इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में प्रबंधक महेश यादव, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे। युवा ब्राह्मण महासंघ ने मानिक चौक स्थित अयोध्यानाथ मंदिर में 501 दीप प्रज्ज्वलित किए। इस अवसर पर सुरेंद्र तिवारी संजीव शर्मा, महेंद्र रावत, रजत त्रिपाठी, महेश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश मिश्रा, महेंद्र गोस्वामी मौजूद रहे।
जेल, कचहरी, इलाहाबाद बैंक चौराहा व्यापार मंडल के व्यापारियों ने परमानंद चौक पर दीपदान कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अध्यक्ष हेमंत रावत, संजय लिखधारी, संजीव चौधरी, प्रदीप व्यास, मोहन सिंह खटीक, मनोज तिवारी, संतोष यादव, विनोद सोनकिया, मनोज तिवारी मौजूद रहे। वहीं, बड़ाबाजार रामलीला मंच पर महारानी लक्ष्मीबाई जन्म दिवस समारोह महासमिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रानी की शौर्य गाथा व पराक्रम का गुणगान किया। इस मौके पर अजय द्विवेदी, रवीश त्रिपाठी, ओमप्रकाश तिवारी, कुलदीप दांगी, रामप्रकाश तिवारी, रज्जू जैन, पीके उपाध्याय, पंकज गुप्ता उपस्थित रहे।

नरिया बाजार स्थित श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। गहोई वीरांगना महिला समिति के सदस्यों ने आवास विकास स्थित शहीद कारगिल पार्क फौजी चौराहा पर दीप जलाए। इस मौके पर आशा गुप्ता, कीर्ति, निर्मला, नीता, विनीता, सीमा, अर्चना, वंदना, रीता, कुमकुम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed