फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officer upset in nagar nigam

अधिकारी के कार्यमुक्त न होने पर शासन ने जताई नाराजगी, वेतन रोका

Thu, 11 Jun 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Officer upset in nagar nigam
झांसी। नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के स्थानांतरण होने के बाद भी कार्यमुक्त न होने पर शासन ने नाराजगी जताई है। शासन के विशेष सचिव ने अपर नगर आयुक्त के वेतन पर रोक लगाते हुए स्थानांतरित जिले में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम में अपर नगर आयुक्त और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रोहन सिंह का मई 2018 में आगरा नगर निगम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पद पर तबादला किया गया था। इसके बाद भी उनको झांसी से कार्यमुक्त नहीं किया गया। मामले को लेकर शासन से शिकायत की गई, तो नगर विकास विभाग ने संज्ञान लेते हुए नाराजगी जताई है। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार सिंह यादव ने नगर आयुक्त को इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। विशेष सचिव ने निर्देशों में कहा है कि स्थानांतरण के बाद भी कार्यमुक्त न होना शासन के निर्देशों की अवहेलना है। उन्होंने नगर आयुक्त को संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्यमुक्त करने के लिए कहा है। साथ ही अपर नगर आयुक्त के जून माह के वेतन आहरण पर रोक लगाई है। मामले को लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम है। वहीं नगर निगम के अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed