फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Women have to be admitted to male surgical ward, number of blood tests doubled

झांसी : पुरुष सर्जिकल वार्ड में भर्ती करनी पड़ रहीं महिलाएं, खून की जांचों की संख्या हुई दोगुनी

Wed, 08 Sep 2021 10:29 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 08 Sep 2021 10:29 AM IST
सार

डेंगू, वायरल के प्रकोप के बीच सरकारी अस्पताल मरीजों से खचाखच भर गए हैं। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने और जांच कराने तक के लिए मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग रहती हैं। जिला अस्पताल में तो पुरुष सर्जिकल वार्ड में महिलाओं को भर्ती करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Women have to be admitted to male surgical ward, number of blood tests doubled
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुखार, खांसी, उल्टी, जुकाम के मरीजों की तादाद में एकदम से उछाल आया है। मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में 400 में से 150 और जिला अस्पताल में 300 में से लगभग सौ मरीज वायरल के ही आ रहे हैं। स्टाफ के मुताबिक रोजाना 40 से 50 मरीजों को अस्पताल भर्ती करना पड़ रहा है। ऐसे में बेड के लिए वेटिंग शुरू हो गई।  पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने और जांच कराने तक के लिए मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। 
विज्ञापन


पुरुष सर्जिकल वार्ड में महिलाओं को भर्ती
कई-कई मरीजों को तो भर्ती होने के लिए एक-दो घंटे से भी ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में सर्जिकल और सामान्य बीमारियों के लिए मेल और फीमेल वार्ड अलग-अलग बने हुए हैं। मंगलवार को अस्पताल में हाल ये रहा कि पुरुष सर्जिकल वार्ड में महिलाओं को भर्ती करना पड़ा। वहीं, दूसरी बीमारियों के लिए बने पुरुष वार्ड में भी महिलाएं भर्ती की गईं। इसके अलावा इमरजेंसी से लेकर बच्चा वार्ड तक में बुखार के मरीज भरे पड़े हैं। डेंगू वार्ड में भी छह मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन


खून की जांचों की संख्या हो गई दोगुनी
जिला अस्पताल हो या फिर मेडिकल कॉलेज यहां पर खून की जांचें कराने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। जिला अस्पताल में पहले रोजाना 50 से 55 सीबीसी की जांच होती थी, जो कि इन दिनों 110 लोग करा रहे हैं। जबकि, मेडिकल कॉलेज में भी सौ के आसपास सीबीसी जांच होती थी, जो कि अब 190 से 200 लोग कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed