{"_id":"6008827d8ebc3e31cf4341fb","slug":"now-sister-rojgar-express-available-jhansi-news-jhs1865851147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों के लिए अब रोजगार एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों के लिए अब रोजगार एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार एक्सप्रेस की शुरुआत की जा रही है। इसके जरिए उन्हें चार पहिया वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनसे वह बच्चों को स्कूल छोड़ने, माल परिवहन जैसे तमाम कार्य कर सकेंगी। प्रारंभिक चरण में शासन की योजना दस समूहों को वाहन उपलब्ध कराने की है। इसे बाद में योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
ग्रामीण महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने लिए स्वयं सहायता समूहों के जरिए कई कार्य शुरू कराए गए। इनमें बिजली बिल वसूली, राशन की दुकान, बैंकिंग सखी एवं पोषाहार जैसे कार्य अहम हैं। अब शासन ने रोजगार एक्सप्रेस के जरिए महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने का निर्णय लिया है।
जनपद में दस हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह पंजीकृत हैं। इनमें तीन वर्ष से अधिक पुराने करीब डेढ़ हजार स्वयं सहायता समूह हैं। इनमें से प्राथमिकता के आधार पर योजना के लिए समूहों को चयनित किया जाएगा। इसके अलावा इनका बैंकिंग लेन-देन भी साफ सुथरा रहना चाहिए। समूह इन वाहनों को भारवाहक अथवा परिवहन के कार्यों में इस्तेमाल कर सकेंगे। ब्लॉकवार समूहों के चयन की कवायद तेज कर दी गई है। उन समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो तीन वर्ष पुराने होने के साथ जिनके सीसीएल खाते भी दुरुस्त होंगे। बैंकिंग लेन-देन भी साफ-सुथरा रहना चाहिए। उपायुक्त डॉ.एनएन मिश्रा के मुताबिक जनपद में डेढ़ हजार से अधिक समूह तीन वर्ष से अधिक पुराने हैं। उनके बीच से चयन किया जाएगा। जल्द ही वाहन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।