फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special Trains: Two pairs of special trains to run between Jhansi and Mathura on Janmashtami.

Special Trains: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांसी-मथुरा के बीच चलेंगी दो जोड़ी विशेष ट्रेनें

Sun, 30 Aug 2026 03:02 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 30 Aug 2026 03:02 PM IST
सार

मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने झांसी और मथुरा के बीच दो जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Special Trains: Two pairs of special trains to run between Jhansi and Mathura on Janmashtami.
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। उत्तर मध्य रेलवे ने झांसी और मथुरा के बीच दो जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें आगामी 3 और 4 सितंबर को संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों का उद्देश्य अतिरिक्त भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाना और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करना है। झांसी-मथुरा अनारक्षित विशेष ट्रेन (01825) 3 सितंबर को झांसी से 19:20 बजे चलकर अगले दिन 4 सितंबर को 00:25 बजे मथुरा पहुंचेगी। यह दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर और आगरा में ठहराव लेगी। वापसी में मथुरा-झांसी विशेष ट्रेन (01826) 04 सितंबर को 05:30 बजे मथुरा से चलकर 11:15 बजे झांसी आएगी। इसी प्रकार, झांसी-मथुरा अनारक्षित विशेष ट्रेन (01827) 04 सितंबर को 11:45 बजे झांसी से रवाना होकर 17:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इसकी वापसी ट्रेन (01828) मथुरा जंक्शन से 19:30 बजे चलकर अगले दिन 05 सितंबर को 01:00 बजे झांसी पहुंचेगी। दोनों गाड़ियों में 10 जनरल और 2 सेकंड सीटिंग/अनारक्षित कोच सहित कुल 12 कोच होंगे। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


दो ट्रेनों का मथुरा तक विस्तार
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने यह भी बताया कि मथुरा में 3 से 7 सितंबर तक आयोजित मेले के दौरान दो प्रमुख ट्रेनों का विस्तार किया गया है। इनमें झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस (11901/11902) शामिल है। झांसी-आगरा कैंट (11901) 03 और 06 सितंबर को मथुरा तक बढ़ाई गई है। आगरा कैंट-झांसी (11902) 04 और 07 सितंबर को मथुरा से चलेगी। विस्तार के बाद 11901 झांसी से 16:00 बजे चलकर 23:25 बजे मथुरा पहुंचेगी। वहीं, 11902 मथुरा से 04:30 बजे प्रस्थान कर 12:50 बजे झांसी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed