फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   now rpf in every train

सुरक्षा को अब हर ट्रेन में चलेगी ‘खाकी’

Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
now rpf in every train
railway police force - फोटो : demo
सर्दी के दौरान ट्रेनों में चोरी, चेन पुलिंग और अन्य घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने पहरा कड़ा कर दिया है। रात की हर ट्रेन में स्क्वाएड चल सके, इसके लिए सीआरपीएफ की स्पेशल टुकड़ी को झांसी मंगाया गया है। इसमें 70 जवान शामिल हैं। नियमित गाड़ियों के स्क्वाएड से भी साप्ताहिक गाड़ियों की निगरानी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

सर्दी में ट्रेनों में बढ़ने वाले अपराध रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन जाते हैं। सुरक्षा जवानों की कमी के कारण ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है। चिह्नित 34 में से 24 ट्रेनों में ही आरपीएफ स्क्वाएड जा पा रहा था। आरपीएफ रिजर्व लाइन में सिर्फ 70 जवान ही हैं। एक स्क्वाएड में कम से कम एक हवलदार व चार  जवान होने चाहिए, लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा वीआईपी मूवमेंट, वेतन सुरक्षा, बस रेड चेकिंग व अन्य बंदोबस्त ड्यूटी लगानी पड़ती हैं। अतिरिक्त व्यवस्थाओं के चक्कर में आरपीएफ को यात्रियों की सुरक्षा से समझौता करना पड़ता है।
विज्ञापन

मजबूरी में रात में गुजरने वाली साप्ताहिक ट्रेनें बिना स्क्वाएड के ही गुजरती हैं। यही कारण है कि विगत 21 नवंबर को स्क्वाएड न होने के कारण बरेली इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस में भोपाल के ठेकेदार किरण शर्मा की पत्नी का लाखों रुपये के जेवरात और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया था। स्क्वाएड न होने के कारण ट्रेन बिजौली और बबीना के बीच दो घंटे तक रास्ते में खड़ी रही थी। बदमाशों की सक्रियता को देखते हुए सर्दी में आरपीएफ ने ट्रेनों में स्क्वाएड बढ़ाने के लिए सीआरपीएफ की एक टुकड़ी झांसी मंगा ली है। आरपीएफ कमांडेंट सारिका मोहन ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हर हफ्ते ट्रेनें बदल- बदलकर स्क्वाएड भेजा जा रहा है, ताकि अधिकांश ट्रेनों में जवानों की मौजूदगी रह सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed