फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now farmers will be able to sell electricity on the barren ground

किसान अपने खेत पर बिजली बनाएं ओर बेचें

Sat, 18 Sep 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Now farmers will be able to sell electricity on the barren ground
झांसी। जिन किसानों की जमीन बंजर है और वह खेती नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे किसान कुसुम योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर बिजली बना सकते हैं और उसे बेच भी सकते हैं। बदले में कमाई के अवसर मिलेंगे। जिले में ब्लॉक गुरसराय के ग्राम बछेह और ब्लॉक बामौर के ग्राम खड़ेनी में सौर ऊर्जा से बिजली बनाने को स्वीकृत मिल गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान (कुसुम) योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा से पानी के पंप चलाए जाते हैं। योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की सुविधा दी जाती है, दूसरे अगर कोई किसान अतिरिक्त बिजली बनाकर बेचता है तो बदले में उसे कमाई के अवसर भी दिए जाते हैं। अगर किसी किसान के पास बंजर भूमि है तो वह इसका उपयोग सौर ऊर्जा के उत्पादन में कर सकता है।
विज्ञापन

योजना में केंद्र और राज्य सरकार तीस-तीस प्रतिशत सब्सिडी देती है। योजना उस क्षेत्र के किसानों के लिए फायदेमंद है, जहां बिजली की समस्या रहती है और सूखाग्रस्त क्षेत्र रहता है। सोलर प्लांट लगने से 24 घंटे बिजली की सुविधा रहेगी। सोलर पैनल से जो अतिरिक्त बिजली मिलेगी, उसे बिजली विभाग अथवा गैर सरकारी क्षेत्र को बेचा भी जा सकता है। योजना के अंतर्गत जो सोलर पैनल लगाए जाएंगे, वह बंजर भूमि में लगाए जाएंगे, जिससे बंजर भूमि का उपयोग हो सकेगा। किसान अपनी जमीन पर सौर ऊर्जा उपकरण और पंप लगाकर इससे बनने वाली बिजली का उपयोग खेती में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेडा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं किसान
ग्राम बछेह में छह मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट स्वीकृत हो गया है। इस प्लांट के आसपास के पांच किलोमीटर क्षेत्र में जिन किसानों की जमीन आ रही है और खेत खराब हैं या बंजर हैं और खेती करने से उन्हें नुकसान हो रहा है तो बिजली बनाकर बेच सकते हैं। इसी तरह बामौर ब्लॉक के ग्राम खड़ेनी में भी योजना के अंतर्गत प्लांट लगाया जा रहा है। इच्छुक किसान नेडा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
ग्राम बछेह और ग्राम खड़ेनी में कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट का काम शुरू हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश में काम किया जा रहा है।
- शशि कुमार गुप्ता, परियोजना अधिकारी, नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed