फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now cheak aadhar card kasturba teacher

अब कस्तूरबा शिक्षकों के जाचें जाएंगें आधार कार्ड

Mon, 22 Jun 2020 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now cheak aadhar card kasturba teacher
कस्तूरबा शिक्षक - फोटो : ???????? ??????
झांसी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में फर्जी आधार कार्ड लगाने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। अब सभी के आधार कार्ड का सत्यापन होगा और मौके पर यूआईडीएआई की वेबसाइट पर इनका मिलान किया जाएगा। जिले के बेसिक शिक्षा कार्यालय में यह कार्य मंगलवार से प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में शिक्षिकाओं की फर्जी नियुक्तियों के मामले पकड़ में आने के बाद बेसिक शिक्षा निदेशालय एवं जांच कमेटियों द्वारा कई स्तरों से जांच चल रही है। शिक्षक - शिक्षिकाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्र संबंधित बोर्डों एवं विश्वविद्यालयों से सत्यापन कराने को लिए गए हैं। अब स्कूल महानिदेशक के निर्देश पर आधार कार्ड भी जांचें जाएंगे, जिसका कार्य 26 जून तक पूर्ण होना है। निर्देशों के तहत शिक्षा अधिकारियों को कोेरोना वायरस के बचाव के कारण रोस्टर बनाने को कहा है। ताकि पांच से ज्यादा शिक्षक उपस्थित न हो पाए। उल्लेखनीय है कि कस्तूरबा में वर्ष 2010 में आधार व पैन कार्ड का ब्यौरा लिया गया था। ऐसे में फिर इनका सत्यापन हो रहा है। वहीं, जनपद में नौ कस्तूरबा विद्यालय संचालित है, जिनमें 113 शिक्षक - शिक्षिकाएं कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed