फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now 30 rupees platform ticket

रेलवे : अब तीस रुपये में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट

Sat, 06 Mar 2021 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Now 30 rupees platform ticket
झांसी। कोरोना काल में रेलवे स्टेशन पर बंद हुई प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री रेलवे जल्द शुरू करने जा रहा है। लेकिन कीमत अब पहले के मुकाबले तीन गुना ज्यादा चुकानी होगी। एक प्लेटफार्म टिकट की कीमत 30 रुपये होगी, जो पहले 10 रुपये होती थी।
विज्ञापन

कोेरोना काल से पहले झांसी मंडल में प्रतिदिन डेढ़ हजार प्लेटफार्म टिकट बिकते थे। प्लेटफार्म टिकट दस रुपये का मिलता था। पिछले साल मार्च में कोरोना के दौरान लॉकडाउन लगने के बाद प्लेेटफार्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद स्पेशल ट्रेनों के संचालन हुआ। लेकिन, यात्रियों के अलावा अन्य किसी को स्टेशन पर जाने की अनुमति नहीं मिल सकी। अब अनुमति मिलने लगी है तो लोगों के लिए प्लेटफार्म टिकट तीन गुना महंगा कर दिया है। रेलवे ने कई स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। इसके एवज में प्लेटफार्म टिकट तीस रुपये का कर दिया गया है। अभी झांसी मंडल में प्लेटफार्म की बिक्री शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

झांसी मंडल में प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री शुरू नहीं हुई है। प्लेटफार्म पर भीड़ रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed