{"_id":"6b0b4007dab3511ee0019a47","slug":"notice-issued-to-150-hospital-pharmacies-to-create-a-website-within-seven-days-jhansi-news-c-11-jhs1019-924872-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 150 हॉस्पिटल फार्मेसी को सात दिन में वेबसाइट बनाने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 150 हॉस्पिटल फार्मेसी को सात दिन में वेबसाइट बनाने का नोटिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले की 150 हॉस्पिटल बेस्ड फार्मेसी को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर अपनी वेबसाइट तैयार करने की हिदायत दी गई है। वेबसाइट नहीं मिलने पर फार्मेसी को बंद कराने की चेतावनी दी गई है।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने 23 नवंबर से 4 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर चेकिंग के निर्देश दिए थे। इसके तहत ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने शुक्रवार और शनिवार को शहर में 35 से ज्यादा हॉस्पिटल की फार्मेसी की जांच की। जांच के दौरान किसी भी फार्मेसी की वेबसाइट नहीं पाई गई। ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि हर हॉस्पिटल बेस्ड फार्मेसी के लिए वेबसाइट होना आवश्यक है। इस वेबसाइट पर दवा का नाम, उसकी खरीद और बिक्री की दर दर्ज होगी। इससे दवाओं की मनमानी कीमतों पर बिक्री पर रोक लगेगी। तय समय में वेबसाइट की रिपोर्ट नहीं देने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।