{"_id":"6748cdc593b4b881870d8707","slug":"notice-for-depositing-house-tax-of-shiv-temple-canceled-jhansi-news-c-11-jhs1002-442744-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शिव मंदिर का गृहकर जमा करने का नोटिस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शिव मंदिर का गृहकर जमा करने का नोटिस निरस्त
विज्ञापन
9झांसी। मुरारी नगर के खातीबाबा प्राचीन शिव मंदिर को भेजा गया गृहकर जमा करने का नोटिस नगर निगम ने निरस्त कर दिया है। इसको लेकर पिछले कई दिनों से क्षेत्रवासियों में आक्रोश बना था। उन्होंने डीएम को भी ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की थी।
मुरारी नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर की स्थापना लगभग 60 साल पहले हुई थी। नगर निगम की ओर से हाल ही में मंदिर शंकरजी के नाम से नोटिस भेजकर 4825 रुपये गृहकर जमा करने के लिए कहा था। इसमें 3750 रुपये पिछला बकाया दिखाया था। उस पर 450 रुपये ब्याज भी लगाया था। साथ ही इस साल का भी 625 रुपये गृहकर जुड़ा था। गृहकर जमा करने का नोटिस मिलने के बाद मंदिर के पुजारी और क्षेत्रवासियों ने नाराजगी व्यक्ति की। इस मामले को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से उठाया। पुजारी हरिशचंद्र योगी ने लोगों के साथ मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गृहकर का नोटिस निरस्त करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को नगर निगम ने नोटिस निरस्त कर दिया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थल से लेकर मुक्तिधाम तक गृहकर के दायरे से बाहर हैं। इसलिए बिल शून्य कर दिया गया है।