Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Newlywed woman, scorched in a gas leak, succumbs to her injuries; husband in critical condition

Jhansi News: गैस रिसाव से झुलसी नवविवाहिता ने तोड़ा दम, पति की हालत नाजुक

Wed, 18 Nov 2026 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman, scorched in a gas leak, succumbs to her injuries; husband in critical condition
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में 10 नवंबर को गैस रिसाव से लगी आग में झुलसी नवविवाहिता शिवानी पटेरिया (23) की मंगलवार को मौत हो गई। दिल्ली के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वहीं, हादसे में झुलसे पति अमित की हालत अभी भी नाजुक है। वह झांसी मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती है।
राजापुर गांव निवासी अमित पटेरिया (25) की शादी 18 फरवरी 2025 में ओरछा के जिजौरा गांव निवासी शिवानी पटेरिया से हुई थी। परिजनों का कहना है दीपावली की दूज की सुबह शिवानी घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। पति अमित खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान गैस पाइप से रिसाव होने के कारण आग लग गई। उनका कहना है आग बुझाने की कोशिश के दौरान शिवानी के कपड़ों ने आग पकड़ ली। उसी समय खेत से लौटे अमित ने पत्नी को आग की लपटों से घिरा देखकर बचाने की कोशिश की। वह भी हाथ, पांव एवं सीने में झुलस गया।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। दोनों को नाजुक हाल में झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। शिवानी की हालत गंभीर होने पर 14 नवंबर को परिजन उपचार के लिए उसे दिल्ली ले गए। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना स्थानीय लोगों से मिली थी। मौके पर जाकर छानबीन की गई। अमित का अभी उपचार चल रहा है। उसका भी बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed