फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nautapa: Jhansi is the hottest place in the state on the third day

नौतपा : तीसरे दिन प्रदेश में सबसे ज्यादा तपा झांसी

Wed, 28 May 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Nautapa: Jhansi is the hottest place in the state on the third day

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नौतपा के तीसरे दिन अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से झांसी प्रदेश में सबसे ज्यादा तपा। मौसम विभाग ने दो दिन बाद हल्की बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

पूर्वा हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ते ही तापमान में इजाफा होने लगा है। मंगलवार को आसमान साफ रहने से अच्छी धूप खिली हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे तापमान में इजाफा होता रहा। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल रहा। चिलचिलाती धूप में बार-बार लोगों को प्यास लगती रही। अधिकतम पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। 41 डिग्री सेल्सियस पारा होने से झांसी के बाद उरई प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आगामी चार-पांच दिनों के दौरान हल्के से मध्यम बादल रहेंगे। गरज, चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। सात से 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed