फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nahi aaaya paani

इंतजार करते रहे, लेकिन नहीं आया पानी

Mon, 03 May 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
nahi aaaya paani
झांसी। एक सप्ताह बीतने के बाद महानगर में पानी की आपूर्ति को लेकर जद्दोजहद चलती रही। रविवार को भी कई क्षेत्रों में पानी नहीं आया। दिन भर इंतजार करने के बाद शाम को बिहारीपुरा और गढ़िया फाटक में पानी पहुंचा। सोमवार से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

माताटीला बांध से महानगर के पानी की आपूर्ति के लिए डाली गई पाइप लाइन रविवार को फट गई थी। इसके बाद से ही महानगर में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। बबीना से 110 एमएलडी पानी आता है, लेकिन पाइप लाइन जोड़ने के बाद से अब तक पूरा पानी नहीं आ रहा है। पूरा पानी नहीं आने के कारण जलसंस्थान महानगर वासियों को पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। यही कारण है कि रुक- रुक कर अलग- अलग क्षेत्रों में पानी भेजा जा रहा है। जिस क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां के निवासी फोन कर पानी नहीं आने की बात बता रहे हैं। विभागीय अधिकारी उन्हें आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रविवार को उम्मीद थी कि सभी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति होगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। प्रेमनगर क्षेत्र के गढ़िया फाटक, बिहारीपुरा और शहर क्षेत्र के मोहल्ला नरसिंहराव टौरिया, दरीगरान, सूजे खां खिड़की क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचा। लोग इंतजार करते रहे, इसके बाद शाम को क्षेत्रों में पानी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बबीना से आने वाली पाइप लाइन में एअर को निकालने का काम लगातार दूसरे दिन भी चलता रहा। पाइप लाइन की क्षमता 110 एमएलडी पानी प्रतिदिन सप्लाई करने की है, लेकिन एअर के कारण 90 एमएलडी पानी ही सप्लाई हो पा रही थी। जलनिगम के अधिशासी अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि अब पानी पूरी क्षमता के साथ जा रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी जगह पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed