फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   na nehro ki marmmat hui or na safayi fir bhi kr diya 75 lakh rupaye ka bhugtan

न नहरों की मरम्मत हुई और न सफाई, फिर भी कर दिया 75 लाख का भुगतान

Thu, 11 Jun 2020 07:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
na nehro ki marmmat hui or na safayi fir bhi kr diya 75 lakh rupaye ka bhugtan
सिंचाई विभाग में बिना काम के कर दिया 75 लाख रुपये का भुगतान। - फोटो : ???? ????
सिंचाई विभाग: न नहरों की मरम्मत हुई और न सफाई, फिर भी कर दिया 75 लाख का भुगतान
विज्ञापन

झांसी। सिंचाई विभाग के झांसी प्रखंड बेतवा नहर कार्यालय में लाखों का घोटाला सामने आया है। इस मामले में न तो नहरों की सफाई कराई गई और नही मरम्मत, फिर भी तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने साठगांठ कर छह फर्मों को 75 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया। इस घोटाले में कार्यालय के कैशियर समेत और भी कई कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण के बाद दूसरे अफसर ने इस पूरे मामले में अनियमितता पाई है। उनकी पहल पर अधीक्षण अभियंता ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
विधायक जवाहर लाल राजपूत की शिकायत पर शासन ने सिंचाई विभाग के झांसी बेतवा नहर प्रखंड कार्यालय के तत्कालीन अधिशासी अभियंता संजय कुमार का स्थानांतरण वाराणसी कर दिया था। उन्होंने 26 दिसंबर 2019 को चार्ज छोड़ दिया। उनके स्थान पर उमेश कुमार ने काम संभाला। उन्होंने पाया कि तत्कालीन अधिशासी अभियंता चार्ज छोड़ने से पहले वह बिना कार्य कराए छह फर्मों को 75 लाख रुपये से अधिक का अग्रिम भुगतान कर गए। नहरों की सिल्ट सफाई, नहरों की मरम्मत, नहरों की खुदाई आदि कार्यों के नाम पर मैसर्स मां कामांक्षी सप्लायर्स को एक अक्तूबर 2019 को 9.99 लाख, मैसर्स शब्द कंस्ट्रक्शन को 26 सितंबर 2019 को 46.53 लाख, मैसर्स अनुज कंस्ट्रक्शन को चार नवंबर 2019 को 4.98 लाख, मैसर्स रोहित कंस्ट्रक्शन को चार दिसंबर 2019 को 5.90 लाख, मैसर्स जेपी इंटरप्राइजेज को चार दिसंबर 2019 को 5.90 लाख व श्री बाबू प्रसाद तिवारी फर्म को चार दिसंबर 2019 को 4.10 लाख का भुगतान किया गया। इन कार्यों से संबंधित कोई बिल कार्यालय में नहीं पाए गए।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी अधिशासी अभियंता ने उच्च अधिकारियों को दी। इस पर अधीक्षण अभियंता केबी लाल ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। समिति में अधिशासी अभियंता माताटीला प्रखंड को अध्यक्ष, अधिशासी अभियंता सपरार प्रखंड व खंडीय लेखाकार सिंचाई निर्माण खंड को प्रथम को सदस्य बनाया गया है। समिति से एक हफ्ते में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फरवरी 2020 में इस मामले के संज्ञान में आने के बाद फर्म संचालकों/ ठेेकेदारों से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। कार्यों से संबंधित बिल भी कार्यालय में नहीं थे। इसके बाद जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। अधीक्षण अभियंता द्वारा गठित समिति मामले की जांच कर रही है।
उमेश कुमार, अधिशासी अभियंता, झांसी बेतवा नहर प्रखंड ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed