फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal corporation executive election concluded five candidates from BJP and one from opposition elected un

Jhansi: नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, भाजपा से पांच और विपक्ष से एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Sat, 22 Jun 2024 03:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Jun 2024 03:01 PM IST
सार

झांसी नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव हो गया है। भाजपा से पांच और विपक्ष से एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा ने शनिवार सुबह ही पांच प्रत्याशियों की घोषणा की। सभी प्रत्याशियों ने सीधे सदन कक्ष पहुंचकर नामांकन किया। 

विज्ञापन
Municipal corporation executive election concluded five candidates from BJP and one from opposition elected un
नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव हो गया है। भाजपा से पांच और विपक्ष से एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा ने शनिवार सुबह ही पांच प्रत्याशियों की घोषणा की। सभी प्रत्याशियों ने सीधे सदन कक्ष पहुंचकर नामांकन किया। इसके बाद नाम वापसी के लिए आधे घंटे का समय दिया गया। किसी भी सदस्य ने नाम वापस नहीं लिया। अब नामांकन करने वाले सभी छह सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।

विज्ञापन


ये पहुंचे कार्यकारिणी में 

भाजपा की तरफ से दिनेश प्रताप सिंह, मुकेश सोनी, आशीष तिवारी, प्रवीण लखेरा और मोनिका गुप्ता कार्यकारिणी में पहुंच गए हैं। जबकि, विपक्ष की ओर से बसपा के महेश गौतम फिर से कार्यकारिणी सदस्य बन गए हैं। महेश बुधवार को लॉटरी के दौरान पर्ची निकलने से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed