{"_id":"69372adf3a8260eaca04dd50","slug":"month-bhander-road-will-be-constructed-rs-52-crore-approved-mla-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-108488-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोंठ-भांडेर मार्ग का होगा निर्माण, 52 करोड़ मंजूर : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोंठ-भांडेर मार्ग का होगा निर्माण, 52 करोड़ मंजूर : विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। सोमवार को गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि मोंठ-भांडेर 16.75 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 52.60 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। 10.52 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि पीडब्ल्यूडी को जारी कर भी दी गई है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक ने बताया कि इस सड़क का निर्माण भरोसा, छपार, पुलगहना, शाहजहांपुर, बझेरा और खजूरी गांवों को जोड़ते हुए एमपी सीमा के ग्राम बरचोली तक किया जाएगा। वर्तमान में सिंगल लेन सड़क जर्जर हो चुकी है, जिसे चौड़ा कर आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इसके साथ ही मोंठ-भांडेर इंटर स्टेट मार्ग के 3-4 किलोमीटर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए 3.50 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर देगा। नई सड़क के निर्माण से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। एमपी की ओर आवागमन सुगम होने से दोनों राज्यों के बीच आर्थिक व सामाजिक संपर्क मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरौठा विधानसभा में अनेक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी है, जिसमें बगौनिया, बरथरी, पठा, सेरसा-पूंछ-धमधोली आदि सहित कई अन्य शामिल हैं। इस मौके पर भाजपा नेता कपिल मुदगिल, वीर प्रताप चौहान, विकास निरंजन, धर्मेंद्र वर्मा, राजा बुंदेला, सौरभ दुबे, अनिल सोनी, नीलेश कुमार, देवेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।