फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Monsoon season completed, heavy rainfall in six districts of Bundelkhand, Jhansi yearned

Jhansi News: मानसूनी सीजन पूरा, बुंदेलखंड के छह जिलों में खूब हुई वर्षा, झांसी तरसा

Wed, 16 Sep 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 16 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Monsoon season completed, heavy rainfall in six districts of Bundelkhand, Jhansi yearned
झांसी। जनपद में मानसूनी मौसम का मंगलवार को समापन हो गया। इस मौसम में बुंदेलखंड में झांसी को छोड़कर बाकी छह जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। अब राजस्थान से मानसून लौट रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में झांसी समेत बुंदेलखंड में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन


झांसी समेत बुंदेलखंड में मानसूनी मौसम 15 जून से 15 सितंबर तक माना जाता है। इस साल झांसी में मानसूनी की दस्तक जुलाई में हुई थी। शुरुआत में तो बहुत ज्यादा बारिश नहीं हुई लेकिन बंगाल की खाड़ी में बार-बार बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के चलते खासकर सितंबर में झमाझम बारिश देखने को मिली। हालांकि, इसके बावजूद जनपद एक जून से 15 सितंबर तक औसत बारिश के आंकड़े 682.8 मिलीमीटर से 15 फीसदी फीसदी पीछे है। अब तक जिले में 104.5 मिलीमीटर कम बारिश हुई है। इन साढ़े तीन महीने की औसत वर्षा के मुकाबले बुंदेलखंड में सर्वाधिक बारिश के मामले में महोबा अव्वल है। यहां अब तक 71 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, चित्रकूट में 67 फीसदी, बांदा और हमीरपुर में 55-55 प्रतिशत, ललितपुर में 24 और जालौन में 13 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब मानसूनी मौसम खत्म हो चुका है लेकिन राजस्थान की ओर से मानसून की वापसी हो रही है। इसी कारण मंगलवार को भी दिन में हल्की बारिश देखने को मिली। लौटता मानसून आगामी दिनों में भी ऐसी ही हल्की बारिश करा सकता है लेकिन बहुत तेज वर्षा के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कितनी बारिश हुई

.............................

जनपद पानी गिरा औसत वर्षा

बांदा 1115.2 719.6

चित्रकूट 1223.8 731.9

हमीरपुर 1025.1 662.2

जालौन 683.7 602.9

झांसी 572.3 682.8

ललितपुर 940.4 757.3

महोबा 966.2 564.7 औसत वर्षा एक जून से 15 सितंबर तक मिलीमीटर में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed