फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Monsoon rain expected in entire Bundelkhand in 48 hours

Jhansi News: 48 घंटे में पूरे बुंदेलखंड में मानसूनी बारिश के आसार

Wed, 26 Jun 2024 07:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Monsoon rain expected in entire Bundelkhand in 48 hours
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी समेत पूरे बुंदेलखंड में 48 घंटे में मानसूनी बारिश होने के आसार हैं। वर्षा से अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। सर्द हवाएं भी चल सकती हैं।
झांसी में मानसून की दस्तक 22 जून के आसपास हो जाती है। पिछले सप्ताह बारिश तो देखने को मिली, मगर ये मानसूनी वर्षा नहीं थी। इस बार मानसून आने में देरी हो गई है। हालांकि, अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को ललितपुर में मानसून ने दस्तक दे दी है। 48 घंटे में बुंदेलखंड के सभी जिलों में मानसूनी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


.................



पांच दिन में हो सकती 100 मिलीमीटर बरसात
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि झांसी में बुधवार से ही हल्की बारिश शुरू हो जाएगी, जो बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। मगर शुक्रवार से रविवार तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। इन पांच दिनों में 100 मिलीमीटर बरसात हो सकती है। वर्षा से अधिकतम तापमान में भी सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने का पूर्वानुमान है। 11 से 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



.................
कब-कितनी बारिश की उम्मीद
.....................................
दिन संभावित वर्षा
बुधवार 2
बृहस्पतिवार 3
शुक्रवार 35
शनिवार 28
रविवार 32
(नोट: बारिश मिलीमीटर में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed