{"_id":"68167fc42e61d307a507d3fd","slug":"monkeys-bite-examination-controller-in-bu-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-547162-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीयू में बंदरों ने परीक्षा नियंत्रक को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीयू में बंदरों ने परीक्षा नियंत्रक को काटा
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बीयू परिसर में बंदरों के आतंक से छात्र-छात्राएं ही नहीं कर्मचारी भी परेशान हैं। शुक्रवार को बंदरों ने हमला कर परीक्षा नियंत्रक को घायल कर दिया।
बुद्धा हॉस्टल, स्टेडियम, आईक्यूएसी की तरफ जाने वाले रास्ते से गुजरने से लोग कतराते हैं क्योंकि बंदरों का झुंड सड़क पर ही घूमता रहता है। कई बार बीयू प्रशासन बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम को पत्र लिख चुका है, मगर अब तक कोई राहत नहीं मिली। शुक्रवार शाम को परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर हॉस्टल की तरफ जा रहे थे, तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने उनके दोनों पैरों में काट लिया। ब्यूरो