Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   From Dhanteras to Kartik Purnima, there will be a festive spirit.

Jhansi News: धनतेरस से कार्तिक पूर्णिमा तक त्योहारों का रहेगा उल्लास

Fri, 06 Nov 2026 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
From Dhanteras to Kartik Purnima, there will be a festive spirit.
दीपावली बाजार ... दीपावली के लिए बाजार में आए डिजाइनदार दीपक। संवाद
झांसी। धनतेरस पर्व के साथ शुक्रवार को दीपोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा तक त्योहारों का उल्लास रहेगा। घर-घर दीप प्रज्वलित होंगे और सभी लोग त्योहारों के आनंद में विभोर होंगे।
विज्ञापन

धनतेरस पर भगवान धनवंतरी की पूजा आराधना होगी। सात नवंबर को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी, जिसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। इस दिन यम दीप प्रज्वलित करने का भी महत्व है।
विज्ञापन

आठ नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश एवं कुबेर जी का पूजन होगा। श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीराम के अयोध्या में वापस आने की खुशियां मनाएंगे। महंत मार्तंड दत्त स्वामी के अनुसार, नौ नवंबर सोमवार को उदयातिथि में अमावस्या होने से सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी। 11 नवंबर को भाईदूज पर्व मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु और सुखद जीवन की कामना कर तिलक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 को गोपाष्टमी और 20 को देवउठनी एकादशी
13 नवंबर को सूर्य षष्ठी व्रत एवं पूजा शुरू होगी एवं समापन 15 नवंबर को होगा। 17 को गोपाष्टमी मनाई जाएगी। श्रद्धालु गोमाता की पूजा करेंगे। 18 नवंबर को आंवला नवमी पर श्रद्धालु आंवले के पेड़ की परिक्रमा एवं पूजा करेंगे। यह त्योहार पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। पर्व पर भगवान विष्णु का जागरण होगा। चातुर्मास का समापन होगा और मांगलिक कार्य पुन: शुरू हो जाएंगे। पर्व पर भगवान शालिगराम जी एवं तुलसी जू का विवाह आयोजन मंदिरों में होंगे।

23 को बैकुंठ चतुर्दशी, 24 को पूर्णिमा
23 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवता दिवाली मनाते है। भगवान विष्णु एवं भगवान शिव के मंदिरों में भव्य धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। महिला श्रद्धालु भगवान कृष्ण की आराधना करेंगी। कार्तिक माह का स्नान एवं व्रत का परायण करेंगी। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान एवं दीपदान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed