Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   District Bar Associations term ends, demand for elections raised

Jhansi News: जिला अधिवक्ता संघ का कार्यकाल पूरा, चुनाव की मांग

Fri, 06 Nov 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
District Bar Associations term ends, demand for elections raised
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल कथित रूप से पूरा हो गया है। इसके बाद नए चुनाव कराने की मांग तेज हो गई है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने एक माह के भीतर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की मांग की है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनंदन प्रजापति और अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। पत्र में बताया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी का चुनाव 15 अक्तूबर, 2025 को हुआ था।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम 17 अक्तूबर, 2025 को घोषित किया गया था। कार्यकारिणी का कार्यकाल 18 अक्तूबर, 2025 से प्रारंभ हुआ था। चुनाव के समय सभी प्रत्याशियों से शपथ पत्र लिया गया था। इसमें स्पष्ट था कि एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकारिणी स्वतः समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से नुकसान की आशंका
अधिवक्ताओं का कहना है कि चुनाव में अनावश्यक देरी से संघ को आर्थिक नुकसान हो सकता है और गरिमा भी प्रभावित हो सकती है। अधिवक्ता संघ के महामंत्री छोटेलाल वर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी ने 3 दिसंबर को शपथ ग्रहण किया था। उसी दिन से एक साल का कार्यकाल माना जाएगा, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव टालना उनका मकसद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed