फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Monday was the hottest day of the season in Jhansi

Jhansi News: झांसी में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

Tue, 23 May 2023 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest day of the season in Jhansi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गर्मी के सीजन में सोमवार का दिन सबसे गर्म रहा। दिन भर प्रचंड गर्मी रही और तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के सभी जिलों में झांसी जनपद का तापमान सबसे अधिक रहा।
मौसम की तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। स्थिति यह है कि पारे का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रविवार को झांसी का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले दिन सोमवार को तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया और तापमान बढ़कर 46.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। झांसी प्रदेश के सभी जिलों में सबसे गर्म रहा। सुबह से ही तीखी धूप खिली रही। इसके अलावा दिन भर झुलसा देने वाली लू चलती रही। इससे जनजीवन भी प्रभावित रहा। हालांकि, शाम को तकरीबन साढ़े पांच बजे लगभग आधे घंटे के लिए धूल भरी आंधी चली। इसके बाद हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से बदलाव के आसार
झांसी। भरारी स्थित कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. आदित्य सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भी मौसम का यही रुख रहने के आसार हैं। तेज धूप निकलेगी और तापमान बढ़ा रहेगा। हालांकि, बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed