फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MLC election start namankan patra submit

एमएलसी चुनाव का घमासान शुरू, निवर्तमान विधायक समेत चार ने लिए नामांकन पत्र

Fri, 06 Nov 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
MLC election start namankan patra submit
झांसी। इलाहाबाद-झांसी सीट स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन निवर्तमान एमएलसी डॉ.यज्ञदत्त शर्मा समेत चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए जबकि चार अन्य उम्मीदवारों ने चालान फार्म खरीदे।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने की वजह से आज मंडलायुक्त कार्यालय पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। हालांकि पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। आज निवर्तमान एमएलसी डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, पंकज, शबनम, रघुनाथ द्विवेदी, अनिल कुमार ने नामांकन पत्र खरीदे जबकि राय कैलाश, देवेंद्र कुमार कुशवाहा, डॉ.अरविंद सिंह परमार ने चालान फार्म खरीदे। रिटर्निंग ऑफिसर आयुक्त सुभाष चंद्र शर्मा के मुताबिक 12 नवंबर तक न्यायालय कक्ष, आयुक्त झांसी मंडल में नामांकन किए जा सकते हैं। 13 को नमांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापस लेने की सूचना उम्मीदवार को खुद अथवा उसके किसी प्रस्थापक की ओर से ही जा सकेगी।
विज्ञापन

1 दिसंबर, मंगलवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित जिलों में मतदान होगा। मतगणना 3 दिसंबर को कराई जाएगी। चुनावी प्रक्रिया आरंभ होने से चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। उक्त निर्वाचन क्षेत्र में प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी तथा ललितपुर के संपूर्ण क्षेत्र शामिल किए गए हैं। स्नातक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 28 जनवरी को किया जा चुका। वहीं, आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कोविड को देखते हुए उसके प्रोटोकॉल के मुताबिक काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान एनआईसी कक्ष में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed