{"_id":"6022dad28ebc3e26ba1644a2","slug":"missing-soldier-searching-army-reach-his-house-jhansi-news-jhs1881698123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल से लापता सैनिक को ढूंढते हुए घर पहुंची सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल से लापता सैनिक को ढूंढते हुए घर पहुंची सेना
विज्ञापन
झांसी। कई दिनों से लापता चल रहे पश्चिम बंगाल के पानागढ़ की यूनिट में तैनात झांसी निवासी एक सैनिक को ढूंढते हुए फौजी उनके घर पहुंच गए। सैनिक बिना छुट्टी स्वीकृत कराए यहां आ गया था। सूचना पर बबीना कैंट से फौजी कोतवाली पुलिस के साथ उसके घर गए। सैनिक को कुशल देखकर उसे जिम्मेदारी का अहसास कराया और ऑनलाइन छुट्टी भी स्वीकृत करा दी।
बाहर बड़ागांव गेट निवासी एक सैनिक इन दिनों पश्चिम बंगाल में तैनात है। वह पिछले कई दिनों से अपनी यूनिट से गायब चल रहा था। दरअसल, सैनिक ने कई बार अपने अधिकारियों से छुट्टी मांगी पर स्वीकृत नहीं हुई। इसके बाद वह छुट्टी का आवेदन अधिकारी की मेज पर रखकर झांसी आ गया। सैनिक को यूनिट से नदारद देखकर हड़कंप मच गया। पहले उसे यूनिट में ढूंढा गया। वहां न मिलने पर पश्चिम बंगाल स्थित सैन्य यूनिट के अधिकारियों ने बबीना कैंट में सैन्य अधिकारियों से संपर्क किया और उसके घर का पता बताया।
इसके बाद बबीना से मिलेट्री पुलिस के साथ फौजी कोतवाली पहुंचे। पूरा मामला पुलिस को बताकर पुलिसकर्मियों के साथ सैनिक के घर गए। वहां सैनिक को सुरक्षित और कुशल देख खुशी जताई। इसके बाद उसे जिम्मेदारी के बारे में समझाया और छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कराकर उन्हें स्वीकृत कराया। छुट्टी खत्म होने के बाद उत्साह से यूनिट जाकर काम करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
‘इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। पश्चिम बंगाल की संबंधित यूनिट ने प्रशासनिक प्रक्रिया अपनाई होगी। भारतीय सेना सबसे पहले अपने अफसरों और जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है’
विंग कमांडर हुड्डा, डिफेंस पीआरओ पश्चिम बंगाल