{"_id":"6a2dc0680f29a27866092355","slug":"miscreants-broke-the-locks-of-three-shops-located-100-meters-away-from-raksa-police-station-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-814906-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रक्सा थाने से 100 मीटर दूर बनी तीन दुकानों के बदमाशों ने चटकाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रक्सा थाने से 100 मीटर दूर बनी तीन दुकानों के बदमाशों ने चटकाए ताले
Sun, 14 Jun 2026 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
झांसी। दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए बदमाशों ने रक्सा थाना से महज सौ मीटर दूर बनी तीन दुकानों के ताले चटकाते हुए अंदर रखी नकदी बटोर ले गए। शनिवार सुबह दुकानों का ताला टूटा देख दुकानदारों में खलबली मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें तीन चोर नजर आ रहे हैं। बदमाश तीसरी दुकान का सिर्फ ताला तोड़ सकने में ही कामयाब रहे।
राजापुर रोड पर मार्केट में मनीष वर्मा की परचून की होलसेल दुकान है। मनीष के मुताबिक शुक्रवार रात दुकान बंद करके घर चले गए। देर-रात पहुंचे बदमाश दुकान का ताला तोड़कर अंदर जा घुसे। तिजोरी में रखे 15 हजार रुपये चुरा लिए। बगल में सुनील खरे की दुकान थी। इसका भी ताला तोड़कर जा घुसे। वहां रखे हजारों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। सुनील के बगल में विनोद मिश्रा की दुकान है। चोरों ने भीतर घुसने की कोशिश में शटर टेढ़ा कर दिया था लेकिन, अंदर नहीं जा सके। इस वजह से दुकान में चोरी होने से बच गई। शनिवार सुबह दुकानों के ताले टूटे देख वहां खलबली मच गई। आसपास के दुकानदार जमा हो गए। दुकानदारों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर तीन चोर उसमें नजर आए। पुलिस की गाड़ी के गुजरने पर वह लोग वहां से भाग गए। कुछ देर बाद दोबारा आकर ताला तोड़ा। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही उनकी तलाश की जा रही है।
इनसेट
धड़ाधड़ हो रहीं चोरियां...खुलासा नहीं कर पा रही पुलिस
रक्सा इलाके में पिछले कुछ दिनों से चोरियों की वारदात में इजाफा हुआ है लेकिन, पुलिस इनका खुलासा नहीं कर पा रही है। 19 मई को ही रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी मुरारी लाल खरे के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर समेत नकदी उड़ा दी। इसी तरह 26 मई को प्रसिद्ध करौंदी माता मंदिर का दान पात्र भी बदमाश चोरी कर ले गए। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसमें बदमाशों की शक्ल तक दिखाई पड़ रही है लेकिन, इसके बावजूद पुलिस अब तक बदमाशों को तलाश नहीं सकी।