{"_id":"5fa42da05cf7176ba680040f","slug":"minor-girl-kidnapped-from-jhansi-dies-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी से अपह्रत नाबालिग बच्ची की भोपाल में मौत, पुलिस टीम रवाना हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी से अपह्रत नाबालिग बच्ची की भोपाल में मौत, पुलिस टीम रवाना हुई
Thu, 05 Nov 2020 10:21 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल पहले थाना नवाबाद इलाके से लापता एक नाबालिग बच्ची की भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर मिलते ही नवाबाद थाने की एक टीम भोपाल रवाना हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली एक नाबालिग एक साल पहले लापता हो गई थी। अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई थी। पड़ताल दौरान पता चला था कि भोपाल निवासी एक युवक उसे बहलाफुसला कर ले गया था। नवाबाद पुलिस ने कई बार भोपाल दबिश भी दी, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया। झांसी में खबर मिलते ही नवाबाद पुलिस भी सतर्क हो गई। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए नवाबाद पुलिस की टीम रवाना हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन