फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Military school construction received 17 million

सैनिक स्कूल के निर्माण को मिले 17 करोड़

Mon, 08 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Military school construction received 17 million
झांसी। सैनिक स्कूल के निर्माण के लिए शासन ने 17 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। मार्च में प्रथम फेज का काम शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झांसी सदर तहसील के दिगारा मौजा में सैनिक स्कूल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए शासन ने पचास एकड़ जमीन आवंटित की है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। निगम ने 1.27 अरब रुपये की परियोजना तैयार की है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य दो फेज में पूरा किया जाएगा। पहले फेज में विद्यालय भवन, प्रशासनिक भवन, हॉस्टल, बाउंड्रीवॉल व डायनिंग रूम का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा स्टाफ के कुछ आवास भी बनाए जाएंगे। जबकि, द्वितीय फेज में स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम व स्टाफ आवास का निर्माण होगा। प्रथम फेज का काम 59.77 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा। इसके लिए शासन ने 17 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनराशि प्राप्त होने के साथ ही राजकीय निर्माण निगम ने मौके पर काम शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। फरवरी में राजकीय निर्माण निगम सैनिक स्कूल भवन की डिजाइन को अंतिम रूप दे देगा। मार्च में काम शुरू कर दिया जाएगा।

‘सैनिक स्कूल के निर्माण की तैयारियां तेजी से जारी हैं। भू अभिलेखों में पचास एकड़ जमीन सैनिक स्कूल के नाम दर्ज कर दी गई है। शासन ने 17 करोड़ रुपये की पहली किस्त आवंटित की है। मार्च से काम शुरू हो जाएगा।’  
- अनुराग यादव, जिलाधिकारी

चुनाव से पूर्व धरातल पर होगी योजना
झांसी। सैनिक स्कूल के निर्माण में चार साल का समय लगेगा। लेकिन,  शासन की तैयारी मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व धरातल पर उतारने की है। हालांकि, चुनाव से पहले काम तो पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन इससे पहले काम जोर जरूर पकड़ लेगा।


मालूम हो कि 19 मई 2015 को एरच में बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना का शिलान्यास करने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैनिक स्कूल का भी शिलान्यास किया था। झांसी के विकास की दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा उठाया गया यह कदम एकदम अप्रत्याशित था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सैनिक स्कूल का शिलान्यास पहले से शामिल नहीं था, कार्यक्रम के मंच से घोषणा होने पर ही लोगों को इसका पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed