फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Memorize maths formulas, make your own time table

गणित के सूत्रों को याद करें, अपना टाइम टेबल बनाएं

Sat, 05 Mar 2022 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Memorize maths formulas, make your own time table
झांसी। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं, ऐसे में परीक्षार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर डर बैठ गया है। लेकिन परीक्षाओं से डरने की जरूरत नहीं है। खासकर गणित विषय से, इस परीक्षा में थोड़ी सी बेहतर तैयारी से आप शत-प्रतिशत अंक पा सकते हैं। अच्छे अंक पाने के लिए गणित के सूत्र याद करें और सवाल हल करते समय टाइम टेबल जरूर बना लें।
विज्ञापन

ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल के गणित विषय के शिक्षक प्रवीण तिवारी बताते हैं कि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम बहुत महत्वपूर्ण होता है। सबसे पहले पढ़ाई, खाना-पीना, सोने और जागने का टाइम टेबल बना लें। गणित को विद्यार्थी सबसे कठिन विषय मानते हैं लेकिन इसको भी आसान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

गणित की परीक्षा में ज्यादा अंक पाने के लिए सूत्राें को याद रखा जाए। सूत्रों को याद रखने के लिए विद्यार्थी सभी सूत्रों की सूची बना लें। जहां आप सोते हैं उस दीवार के सामने उस सूची को लगा लें। जब तक नींद न आए, तब तक उसे पढ़ें। गणित के सूत्र याद करने के लिए यह सबसे प्रभावशाली तरीका है। सवालों को हल करने के लिए समय को निर्धारित करें, क्योंकि गणित में सबसे अहम होता है समय का प्रबंधन। गलत सवालों पर निराश न होते हुए बार-बार उन सवालों को हल करने का अभ्यास करते रहें। डर को किनारे रखकर, पूर्ण आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई में लग जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed