{"_id":"66ea1e540defa838b003d96a","slug":"medals-can-be-given-to-84-meritorious-students-of-bu-in-the-convocation-ceremony-jhansi-news-c-11-jhs1019-394633-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दीक्षांत समारोह में बीयू के 84 मेधावियों को दिया जा सकता है पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दीक्षांत समारोह में बीयू के 84 मेधावियों को दिया जा सकता है पदक
विज्ञापन
विद्या परिषद की आज होने वाली बैठक में लगेगी मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीयू ने कुलाधिपति स्वर्ण पदक समेत 84 पदक प्राप्त करने वाले मेधावियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया, जो बुधवार को विद्या परिषद (एकेडमिक काउंसिल) की बैठक में रखी जाएगी। 21 सितंबर को कार्य परिषद (एक्जीक्यूटिव काउंसिल) की मुहर लगने के बाद सूची सार्वजनिक की जाएगी ताकि कोई भी विद्यार्थी तथ्यों के साथ आपत्ति दर्ज करा सके। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद अंतिम सूची जारी होगी। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि अब राजभवन से अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में दीक्षांत समारोह होने के संकेत मिले हैं, जिसके चलते तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया एनईपी-2020 लागू होने की वजह से बीयू ने पहली बार सीजीपीए (क्युमिलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवेयरनेस) से पदक विजेताओं की सूची बनाई है। सीजीपीए में ग्रेड अंक समान होने पर एसजीपीए (सेमेस्टर ग्रेड प्वाइंट एवेयरनेस) के ग्रेड अंक के आधार पर निर्धारण किया गया है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि मेधावियों की सूची पर आपत्तियों पर सुनवाई और निस्तारण पांच से सात दिन में होगी और फिर अंतिम सूची जारी की जाएगी।
0- कौन से कितने पदक
बीयू के ओवरऑल टॉपर को कुलाधिपति स्वर्ण पदक मिलेगा। इसके बाद विषय बार 15 मेधावियों को रजत तथा 19 को कांस्य पदक मिलेगा। इसके अलावा, विन्यासकृत 47 पदक दिए जाएंगे, जिनमें 44 स्वर्ण तथा तीन रजत पदक हैं।