{"_id":"609853338ebc3e7de405da6f","slug":"may-month-122-died-jhansi-news-jhs1946541169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई के नौ दिनों में 122 जिंदगियां लील गया कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई के नौ दिनों में 122 जिंदगियां लील गया कोरोना
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण ने मई माह खूब कोहराम मचाया। जानलेवा रफ्तार से इसने जिले में अपना दायरा बढ़ाया। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस माह के महज नौ दिनों में ही 122 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला एक साल पहले 04 मई 2020 को सामने आया था। 62 वर्षीय एक बुजुर्ग ने इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ दिया था। पिछले एक साल के दरम्यान ये महमारी 392 जिंदगियां लील चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा मौतें मई माह में हुई हैं। माह के सिर्फ नौ दिनों में ही 122 संक्रमित अपनी जान गवां चुके हैं। मरने वालों में एक और दो साल के मासूम बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं, अप्रैल माह में 96 लोगों ने इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ा था। मौत का आंकड़ा बढ़ने से कोहराम मचा हुआ है। हर ओर दहशत का माहौल है। शमशान घाटों की आग ठंडी नहीं पड़ पा रही है। मुक्तिधामों के शेड कम पड़ने लगे हैं। शव खुले आकाश के नीचे घाटों के परिसर में जलाए जा रहे है। गली-गली में मौत का मातम पसरा हुआ है।
मई में इस तरह जिंदगी से खेला कोरोना
तारीख मरने वालों की संख्या
01 मई 15
02 मई 18
03 मई 14
04 मई 13
05 मई 11
06 मई 10
07 मई 13
08 मई 13
09 मई 15