फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mauni Amavasya: 16 thousand devotees reached Mahakumbh by trains in two days

मौनी अमावस्या : दो दिन में ट्रेनों से महाकुंभ पहुंचे 16 हजार भक्त

Wed, 29 Jan 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya: 16 thousand devotees reached Mahakumbh by trains in two days

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। महाकुंभ में शामिल होने के लिए दो दिन में ट्रेनों से 16 हजार यात्री रवाना हुए। मौनी अमावस्या से पहले मंगलवार को स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ जमा रही। इसे नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस की टीमें जुटी रहीं। रस्सी बांधकर बनाए गए गलियारे से यात्रियों को ट्रेनों तक पहुंचाया गया।

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान में शामिल होने के लिए सोमवार से ही स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी थी। मंगलवार की देर रात तक यह क्रम बना रहा। सुबह चार बजे अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों से यात्री प्रयागराज की ओर रुख करते रहे। शाम पांच बजे के बाद लगभग छह हजार श्रद्धालु स्टेशन पर पहुंच गए। यात्रियों की भीड़ एकदम से प्लेटफार्म पर न पहुंच जाए, इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। इसके अलावा, रस्सियों को बांधकर गलियारा भी बनाया गया था।
विज्ञापन




इसके अलावा स्टेशन पर पहुंचने वाले अन्य सभी रास्तों को भी बंद कर दिया गया था। केवल मुख्य द्वारों से ही यात्रियों को भीतर प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही स्टेशन के सामने बने यात्री प्रतीक्षालय में बनाए गए होल्डिंग एरिया में भी यात्रियों को रोककर रखा गया। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी कर्मी लाउडस्पीकर के जरिये यात्रियों को ट्रेनों के आने की जानकारी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000



भीड़ बढ़ने पर आठ गाड़ियां अतिरिक्त चलाईं

प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर रेल प्रशासन की ओर से झांसी मंडल के अलग-अलग स्टेशनों से आठ ट्रेनें अलग से संचालित की गईं। यह ट्रेनें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, ललितपुर, बांदा व ओरछा स्टेशन से चलाई गईं।




बोले यात्री...



फोटो--

दोपहर दो बजे स्टेशन पहुंचे थे। प्लेटफार्म नंबर छह पर भेज दिया गया था। दोपहर से शाम हो गई है, लेकिन अब तक ट्रेन नहीं मिली है। - नीलम, मऊरानीपुर



फोटो--

रेलवे की ओर से यात्रियों को जानकारी सही ढंग से साझा नहीं की जा रही है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - प्रमोद, मऊरानीपुर



00

भीड़ बढ़ी हुई है। ऐसे में कुछ अव्यवस्था तो फैलेगी। हालांकि, ट्रेने खूब चलाई जा रही हैं। लोगों को भी व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए। - अभिषेक, बबीना



छोटे स्टेशनों पर गाड़ियों का ठहराव तो हो रहा है, लेकिन कोचों में पहले से सवार यात्री दरवाजे नहीं खोलते हैं। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - नीतू, बबीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed