{"_id":"6488b56ae791f5fd9306088b","slug":"married-woman-gang-raped-by-husbands-friends-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-115349-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विवाहिता संग पति के दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विवाहिता संग पति के दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार इलाके में एक विवाहिता संग उसके पति के साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विवाहिता की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से मध्य प्रदेश निवासी एक दंपती यहां पंचतंत्र पार्क के पास एक निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा था। पीड़िता का कहना है उसके पति के साथ में विलासपुर निवासी भीम भी काम करता है। भीम का घर में आना-जाना था। कुछ दिन पहले धोखे से वह उसे ग्वालियर ले गया। यहां उसके दो दोस्त शिवा और आदित्य भी थे। पीड़िता के मुताबिक इन तीनों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने यह बात अपने पति को बताई। पति ग्वालियर पहुंचकर उसे अपने साथ लेकर आया। इसके बाद दोनों मंगलवार को सीपरी बाजार थाने पहुंचे। सीपरी बाजार पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।