फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Married woman died under suspicious circumstances

Jhansi News: विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में तोड़ा दम

Mon, 09 Sep 2024 04:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शादी के दो साल बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोग मारपीट करके हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूजा (24) की राजगढ़ निवासी राजेश विश्वकर्मा से दो साल पहले शादी हुई थी। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि दहेज के लिए ससुराल के लोग अक्सर पूजा के साथ मारपीट करते थे। आठ माह पहले भी उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उस समय उसका काफी दिनों तक उपचार कराया गया। इसके बाद भी ससुराल के लोग पूजा के साथ अक्सर मारपीट करते थे।
विज्ञापन

20 दिन पहले पूजा को मायके में आकर भी पीटा। मारपीट की वजह से पूजा को चोट आ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने मारपीट की वजह से आई चोट के चलते उसकी मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed