{"_id":"655b55451ba239645603d215","slug":"man-committed-suicide-by-hanging-himself-over-his-wife-affair-in-jhansi-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं किसी और से प्यार करती हूं': अपने घर आकर पत्नी के बदले सुर, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं किसी और से प्यार करती हूं': अपने घर आकर पत्नी के बदले सुर, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान
Mon, 20 Nov 2023 06:18 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 20 Nov 2023 06:18 PM IST
सार
झांसी में एक शख्स ने अपने घर पर आकर फांसी लगाई और जान दे दी। बीते साल ही शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी एक बार ही ससुराल आई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बबीना थाना इलाके के ग्राम खैलार निवासी राहुल अहिरवार (25) की शादी 16 फरवरी 2022 को पृथ्वीपुर निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद पत्नी एक बार ही ससुराल आई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। बुलाने पर उसने साफ कर दिया था कि उसका किसी ओर से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसी से शादी करना चाहती है।
विज्ञापन
महिला ने आगे कहा कि माता-पिता ने उसकी जबरदस्ती शादी कराई है। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला न्यायालय तक पहुंच गया। 18 नवंबर को राहुल उसे लेने ससुराल गया था। लेकिन, पत्नी ने ससुराल जाने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
इस दरम्यान उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद राहुल ने घर पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन