फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   majdoor ka beta bana khand shikhsa adhikari

मजदूर का बेटा बना खंड शिक्षा अधिकारी, परिजनों में उत्साह, मिठाई बांटकर जताई खुशी

Mon, 01 Feb 2021 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
majdoor ka beta bana khand shikhsa adhikari
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के मोहल्ला हरदौलपुरा निवासी मजदूर स्व. रामप्रसाद अहिरवार के पुत्र सुरेंद्र कुमार अहिरवार का खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र के पिता रामप्रसाद अहिरवार का निधन करीब दस पहले हो गया था। वे मजदूरी करते थे। मां जानकी देवी 75 साल की है, वे भी मजदूरी करती है।
विज्ञापन


पिता के निधन के बाद भी सुरेंद्र ने हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई करते चले गए। उनकी प्राइमरी शिक्षा प्राथमिक विद्यालय में हुई। सुरेंद्र ने हाईस्कूल के बाद ही घर पर कोचिंग खोलकर छोटे बच्चों को पढ़ाकर अपनी पढ़ाई जारी रखी। उसके बाद उनका केंद्रीय विद्यालय जिला वारंगल तेलंगाना में साल 2015 में सहायक अध्यापक पर चयन हो गया। इसके एक माह बाद ही यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल ग्राम दिगारा में सहायक अध्यापक का चयन हुआ।
विज्ञापन


पिछले दिनों यूपी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी रिजल्ट में उनका चयन खंड शिक्षा अधिकारी पद पर हो गया। उनके चयन पर परिवार जनों व शुभ चिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed