फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lok Sabha Election 100 percent voting took place in Solda village of Lalitpur trending news

Lok Sabha Election Voting: यूपी के इस गांव ने रचा इतिहास, 100% हुई वोटिंग, फ्लाइट से आकर एक मतदाता ने डाला वोट

Mon, 20 May 2024 09:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 May 2024 09:11 PM IST
सार

गांव के मतदाताओं ने दोपहर एक बजे तक 100 फीसदी मतदान कर नजीर पेश की। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम प्रधान और अधिकारियों के प्रयास से यह सफलता मिली है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 100 percent voting took place in Solda village of Lalitpur trending news
ग्रामीणों ने शत प्रतिशत किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहां एक ओर देश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूकता अभियान चल रहा है। पढ़े-लिखे लोगों को मतदान केंद्र तक जाने के लिए तरह-तरह से प्रेरित किया जा रहा है। वहीं झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के ललितपुर जिले में महरौनी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांव सोल्दा के मतदाताओं ने दोपहर एक बजे तक 100 फीसदी मतदान कर नजीर पेश की। खास बात यह रही कि गांव का एक युवा बंगलूरु से फ्लाइट लेकर मतदान करने आया। इसके अलावा ललितपुर के दो अन्य गांवों में भी शत-प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को झांसी-ललितपुर सीट में हुए मतदान के दौरान जहां एक ओर जगह-जगह मतदान बहिष्कार की खबरें आईं। तो वहीं महरौनी विधानसभा क्षेत्र के गांव सोल्दा में आदिवासी बाहुल्य मतदाताओं ने दोपहर एक बजे ही 100 फीसदी मतदान कर दिया। गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 277 पर 375 मतदाता थे। इनमें 198 पुरुष और 177 महिला मतदाता शामिल थे। सुबह से ही मतदाता बुंदेली परिधानों में नाचते-गाते मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक यहां 374 मतदाताओं ने मत प्रयोग कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी ने जब सूची देखी तो पता चला कि गांव के एक युवा शेर सिंह यादव ने वोट नहीं डाला है। पीठासीन अधिकारी ने मतदाता की तलाश कराई तो पता चला कि वह बंगलूरु से आ रहा है और रास्ते में है। दोपहर एक बजे शेर सिंह यादव ने केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला और यहां शत-प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन

फ्लाइट से आकर मतदान करने वाले वोटर ने कही ये बात
शेर सिंह यादव ने बताया कि प्रशासन और प्रधान की ओर से उसको बार-बार मतदान करने आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सोमवार सुबह उन्होंने बंगलूरु से भोपाल के लिए फ्लाइट पकड़ी और सुबह नौ बजे भोपाल पहुंचे। भोपाल से कार के जरिये वह दोपहर में गांव पहुंचे और मतदान किया।

डीएम ने भी ग्रामीणों की सराहना की
ग्राम प्रधान श्रीबाई ने बताया कि गांव के लोगों में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। शेर सिंह के अलावा गांव के 26 अन्य लोग भी बाहरी जनपदों से वोट डालने गांव पहुंचे। लोकतंत्र के महापर्व में सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम प्रधान और अधिकारियों के प्रयास से यह सफलता मिली है। गांव सोल्दा के मतदाताओं ने नजीर कायम की है।

इन दो गांवों में भी शत-प्रतिशत मतदान हुआ
ललितपुर के गांव बमौरी नागल में बूथ संख्या 355 पर भी शत-प्रतिशत मतदान हुआ। यहां शाम चार बजे तक 443 मतदाताओं ने वोट डाले। इसके अलावा गांव बुदनी में बूथ संख्या 195 पर शत प्रतिशत 216 मतदाताओं ने वोट डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed