फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Loan officer who came to collect installment attacked with iron rod, youth named

Jhansi News: किस्त लेने पहुंचे लोन अधिकारी पर लोहे की रॉड से हमला, युवक नामजद

Sat, 30 Nov 2024 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Loan officer who came to collect installment attacked with iron rod, youth named

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। लोन की किस्त लेने पहुंचे माइक्रो फाइनेंस कंपनी के लोन अधिकारी पर युवकों ने लोहे की राॅड से हमला कर दिया। मारपीट में लोन अधिकारी के सिर में गहरी चोट आ गई। उनको अस्पताल ले जाया गया। उनकी तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।




शिवपुरी मध्य प्रदेश निवासी कृष्णपाल पुत्र हरबान अहिरवार आरबीएल फाइनेंस कंपनी में लोन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया शुक्रवार को वह लोन की किस्त लेने हंसारी में रवि जाटव के घर पहुंचे थे। रवि पर करीब दो लाख रुपये का लोन है। वह पिछले कई माह से किस्त नहीं चुका रहा था। किस्त की रकम मांगने पर रवि उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। इस बात को लेकर विवाद होने लगा। कृष्णपाल ने फोन करके अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। यह देखकर रवि भड़क उठा। उसने अपने साथियों को वहां बुला लिया। रवि एवं उसके साथियों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। रवि ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी अशोक सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed